Home / Odisha / डबल इंजन की सरकार पर कटाक्ष, ओडिशा में नवीन इंजन ही चलेगा – संपत्ति मोड़ा

डबल इंजन की सरकार पर कटाक्ष, ओडिशा में नवीन इंजन ही चलेगा – संपत्ति मोड़ा

  • कहा-कटक में माताओं ने नवीन बाबू को दे दिया है आशीर्वाद

  • ओडिशा पहले से ही है देश में नंबर-1

  • ओडिशा का विकास मॉडल दुनिया में शोध का विषय बना

  • कटक जिला अध्यक्ष एवं सांसद देवाशीष सामंतराय के नेतृत्व में महिलाओं ने संभाला है जीत का मोर्चा

कटक। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संपत्ति मोड़ा ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओडिशा में नवीन इंजन की चलेगा। उन्होंने कहा कि जहां एक इंजन काम नहीं करता है, वहां डबल इंजन की जरूरत है, लेकिन ओडिशा में अभी नवीन इंजन ने इतना काम किया है कि पुरी दुनिया ओडिशा के कार्यों पर शोध कर रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में ओडिशा ने पुरी दुनिया को आपदा से लड़ना सिखाया। ओडिशा की मिशन शक्ति योजना के मॉडल को कई राज्यों ने अपनाया है। ओडिशा की कृषि योजना को केंद्र ने भी अपनाया।

देश का नंबर थाना कहां है…

संपत्ति मोड़ा ने कहा कि भाजपा के नेता ओडिशा को नंबर वन का राज्य बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या वह बताएंगे कि देश का नंबर वन का थाना कहां से है। क्या वे बताएं कि जल संसाधन और प्रबंधन के नंबर वन का पुरस्कार किसे मिला था। भाजपा के नेताओं को मैं बताना चाहती हूं कि ये पुरस्कार ओडिशा के गंजाम जिले को मिला है। गंजाम जिले के आस्का थाने को नंबर वन का दर्जा मिला है और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में इन्होंने सभी ऐसा काम किया कि ये पुरस्कार मिले हैं।

इसलिए हमारा नवीन इंजन ही ओडिशा के लिए चाहिए और इसके लिए माताओं ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और कटक के लोकसभा उम्मीदवार संतृप्त मिश्र और बारबाटी विधायक उम्मीदवार प्रकाश बेहरा समेत सभी को  अपना आशीर्वाद दे दिया है।

कटक में बीजद के समर्थन में महिलाएं उतरीं

संपत्ति मोड़ा ने कहा कि कटक में बीजद के समर्थन में महिलाएं उतर चुकी हैं। इन्होंने पार्टी के हर कार्य में सहयोग किया है। आज बीजद के उम्मीदवारों को सिर्फ ओड़िया और मारवाड़ी समुदाय ही नहीं, बल्कि बंगाली, पंजाबी, गुजराती और अन्य समुदाय के लोगों ने स्नेह दिया है। लोग जानते हैं कि ओडिशा शांति के सूत्रधार नवीन बाबू हैं। नवीन पटनायक बिना निजी स्वार्थ के ओडिशा के जनसाधारण को चहुंमुखी सेवा प्रदान की है। इसलिए यह तय है कि नौ जून को नवीन पटनायक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ईवीएम में दर्ज होगा माताओं का प्यार

संपत्ति मोड़ा ने दावा किया कि मारवाड़ी समाज की विभिन्न घटकों से भी अधिकांश महिलाएं बीजद के साथ हैं। उन्होंने बताया कि इन घटकों से विशेष कर कविता जैन, मंजू सिपानी, सरला सिंघी, सन्तोष चांडक,  रश्मि मित्तल, कल्पना जैन, सृष्टि मोड़ा, कविता अग्रवाल, ऋतु, अनिता , सुनिधि आदि के साथ सैंकड़ों महिलाओं ने भी अपना स्नेह बीजद को दिया है और कटक में माताओं को जोड़ने के लिए जबर्दस्त मुहिम चला रखा है और माताओं का प्यार ईवीएम में बीजद के पक्ष में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि कटक जिला अध्यक्ष एवं सांसद देवाशीष सामंतराय के नेतृत्व में महिलाओं ने जीत का मोर्चा संभाला है और यहीं से बीजद का शंखनाद होगा।

Share this news

About desk

Check Also

नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन जल्द होगा – मोहन माझी

कहा- चिंता की कोई बात नहीं भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *