Home / Odisha / राजनाथ ने दशकों के कुशासन के लिए बीजद-कांग्रेस पर बोला हमला

राजनाथ ने दशकों के कुशासन के लिए बीजद-कांग्रेस पर बोला हमला

  • कहा- भाजपा की ओडिशा में सरकार बनी तो पिछड़ा माने जाने वाले कलाहांडी में चीजों में तेजी से करेगी सुधार

भुवनेश्वर। केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को ओडिशा में कई मुद्दों पर सत्तारूढ़ बीजद पर तीखा और व्यापक हमला बोला।

इससे पहले पीएम मोदी ने 6 मई को नवरंगपुर और ब्रह्मपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया था और बीजद की एक्सपायरी डेट निर्धारित कर दी। इसके बाद कलाहांडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपाटना में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने दशकों के ‘कुशासन’ के लिए बीजद और कांग्रेस पर हमला किया।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 10 साल के नेतृत्व में देश में बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं। सिंह ने आश्वासन दिया कि अगर भाजपा ओडिशा में सत्ता में आती है तो पिछड़े स्थानों में से एक माने जाने वाले कलाहांडी में चीजों में तेजी से सुधार किया जा सकता है।

मोदी सरकार में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से ऊपर उठे

पहले एनजीओ किसी पर्यटन के तहत कलाहांडी आते थे और यहां की गरीबी के बारे में लेख लिखते थे। यहां लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में थी। चाहे जवाहरलाल नेहरू हों, इंदिरा गांधी हों, राजीव गांधी हों या मनमोहन सिंह, सभी ने केवल गरीबी हटाने का दावा किया। कांग्रेस ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन गरीबी खत्म नहीं हो सकी। राजनाथ सिंह ने कहा कि लेकिन नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद केंद्र 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने में सक्षम हुआ है।

10-15 साल में एक भी नहीं होंगे गरीब

सिंह ने कहा कि जहां तक सामाजिक कल्याण योजनाओं का सवाल है, भाजपा का घोषणापत्र काफी विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और पार्टी जो कहती है, उसे करने में विश्वास रखती है। अगले 10 से 15 वर्षों में देश में कोई गरीब नहीं होगा।  अगले 5 वर्षों में एक भी परिवार बिना पक्के घर का नहीं होगा, पीने के पानी या रसोई गैस के नहीं रहेगा।

जल्द ही शुरू होगा आयुष्मान भारत  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है, जिसके तहत चिकित्सा खर्च के लिए 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। सिंह ने कहा कि एक बार जब भाजपा ओडिशा में सत्ता में आएगी, तो पार्टी राज्य में भी इसका कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी।

भाजपा ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अनुच्छेद 370 को हटा दिया। हमने भगवान राम मंदिर के निर्माण की घोषणा की थी और हमने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेसी हमारा मजाक उड़ाते थे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने इसे संभव बनाया और यह हमारे चरित्र को दर्शाता है। भारत में ‘राम राज्य’ की स्थापना को रोकने की दुनिया में कोई ताकत नहीं है।

तीन तलाक को खत्म किया

बहुत से लोगों ने हमें दूसरे धर्मों के मामलों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन भाजपा महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकती, इसलिए तीन तलाक खत्म किया गया। सिंह ने कहा कि चाहे वह हिंदू हों, मुस्लिम हों, ईसाई हों या सिख हों, अगर किसी महिला के साथ कोई अन्याय होता है, तो भाजपा उनके साथ खड़ी होगी।

कलाहांडी के विकास को करें वोट

सिंह ने कहा कि भाजपा देश की सबसे भरोसेमंद पार्टी है। उन्होंने लोगों से कलाहांडी और ओडिशा में बड़े पैमाने पर विकास सुनिश्चित करने के लिए भाजपा उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि ओडिशा के लोगों ने देखा है कि कांग्रेस के 50 वर्षों के शासन और बीजद के 25 वर्षों के शासन में किस प्रकार के विकास कार्य हुए हैं।

आतंकी हमलों में भारी गिरावट

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हमारे काफिले पर हमला किया। पंजाब के एक कांग्रेस मंत्री ने कहा कि यह एक ‘चुनावी स्टंट’ था। क्या हम अपने सैनिकों पर हमला करेंगे? वे (विपक्ष) हमारे देश की सुरक्षा के साथ क्या करना चाहते हैं? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश में आतंकवादी हमलों में भारी गिरावट आई है।

भाजपा का चरित्र कांग्रेस या बीजद जैसा नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने कहा कि केंद्र द्वारा भेजे गए 1 रुपये में से गरीबों तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं, लेकिन पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि पैसा गरीबों तक बिना किसी भ्रष्टाचार के पहुंचे। देश में किसी ने भी मुफ्त राशन देने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन अब देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है। भारत तीव्र गति से बढ़ रहा है।

रायगड़ा में भी किया प्रचार

अपनी एक दिवसीय ओडिशा यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने आज रायगड़ा में भी एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि इस बार ओडिशा में पूरा माहौल पहले से अलग है, लोग चुनाव में पार्टी के 7 से 8 सीटें जीतने की बात कहते थे, लेकिन अब ओडिशा की जनता कह रही है कि भाजपा राज्य में सभी 21 सीटें जीतेगी। सिंह के अनुसार, ओडिशा भगवान जगन्नाथ की भूमि है और दुनिया भर में उनकी जबरदस्त आस्था है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कांग्रेस का शासन देखा है और मजबूत दावों के बावजूद कोई भी गरीबी को खत्म करने में सक्षम नहीं था, लेकिन केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जो इस मामले में सफल रहे हैं। अगर पीएम मोदी और मेहनत करते रहे तो देश गरीबी से मुक्त हो जाएगा।

सिंह ने आगे कहा कि अगर किसी लाभार्थी को ओडिशा में बीजद के शासन के तहत ऐसी कोई सुविधा नहीं मिली है, तो उन्हें यहां भाजपा की सरकार बनने के बाद यह सुविधा मिलेगी।

राजनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष के इस आरोप पर कि भाजपा संविधान में संशोधन लाएगी, सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस ही है जो 80 बार बदलाव ला चुकी है और वह भाजपा पर इस तरह के आरोप लगा रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस ही थी जिसने प्रस्तावना की आत्मा को बदलने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और बीजद से कहना चाहता हूं कि वे काम के आधार पर राजनीति करें न कि लोगों को गुमराह करके। हालाँकि, वे यहां सत्ता में नहीं आएंगे। आज, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और लोगों को हम पर भरोसा है क्योंकि हम जो कहते हैं वह करते हैं और यह हमारा चरित्र है।

ईडी, सीबीआई अपना काम कर रही हैं

विपक्ष के आरोपों पर राजनाथ सिंह ने कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और लक्ष्य भ्रष्टाचार मिटाना है। अगर हम मानते हैं कि ईडी और सीबीआई गलत कर रहे हैं, तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाने से कौन रोक रहा है। हमारा इरादा एक मजबूत भारत बनाना है।

Share this news

About desk

Check Also

अपराजिता षाड़ंगी ने बयानों को लेकर पंडियन पर साधा निशाना

कहा-प्रधानमंत्री को पर्यटक नहीं कह सकते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘औकात’ और ‘दम’ जैसे शब्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *