Home / Odisha / अमित शाह बोले- नवीन सरकार फिसड्डी, ओडिशा नंबर-1 का राज्य बनाऊंगा
amit shah
amit shah

अमित शाह बोले- नवीन सरकार फिसड्डी, ओडिशा नंबर-1 का राज्य बनाऊंगा

  • भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा

  • केंद्रीय धनराशि के इस्तेमाल नहीं कर पर साधा निशाना

  • कहा- ओडिशा में भाजपा की सरकार बनेगी तो रूकेगा पलायन

  • युवाओं को मजबूरी में काम करके के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

  • केंद्रीय गृह मंत्री ने ओडिशा में भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की

भुवनेश्वर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ओडिशा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। बलांगीर लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले सोनपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने राज्य में नवीन सरकार व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्हें कहा कि ओडिशा में खनिज संपदा की कोई कमी नहीं है। सर्वाधिक पानी यहां है। इसके बावजूद ओडिशा का विकास नहीं हो पा रहा है। काम की तलाश में ओडिशा के लोगों को बाहर के राज्यों में जाना पड़ रहा है। ओडिशा में भाजपा की सरकार गठन होने पर ओडिशा के लोगों को काम की तलाश में बाहर जाना नहीं पड़ेगा। लोगों को यहां रोजगार मिल सकेगा।

नवीन के शासन में 20 साल पीछे गया ओडिशा

अमित शाह ने कहा कि नवीन पटनायक के शासनकाल में ओडिशा 20 साल पीछे चला गया है। जिस राज्य में भी डबल इंजीन की सरकार हुई है, वहां विकास तेजी से हुआ है। ओडिशा को विकसित व समृद्ध करने का समय आ गया है। शाह ने कहा कि आप लोगों ने नवीन बाबू को 25 साल का समय दिया। हमे केवल पांच साल का समय दीजिये। हम ओडिशा को नंबर एक राज्य बना देंगे।

मोदी के निःशुल्क चावल पर ठप्पा मार रहे नवीन

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों को निःशुल्क चावल दे रहे हैं, लेकिन नवीन बाबू उस पर अपना ठप्पा मार कर अपना बता रहे हैं।

केन्द्रीय धन का इस्तेमाल करने में फिसड्डी

अमित शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार ओडिशा के विकास के लिए जितनी धनराशि दे रही है, राज्य सरकार उसका इस्तेमाल करने में फिसड्डी रही है। उसका उपयोग करने में नवीन सरकार निकम्मी साहित हो रही है। नवीन सरकार को भय है यदि ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू हो जाती है तो नरेन्द्र मोदी की ओडिशा में लोक प्रियता बढ़ जाएगी। यही कारण है कि वह इस योजना को राज्य में लागू नहीं कर रहे हैं।

अफसरों के जरिये भयंकर भ्रष्टाचार

शाह ने कहा कि यहां अफसरों के जरिये भयंकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकार ओड़िया भाषा संस्कृति के गौरव से लोगों को बंचित कर के रखा गया है। शाह कहा कि ओड़िया भाषा, संस्कृति के गौरव के लिए भाजपा को सत्ता में आने की आवश्यकता है। ओडिशा में भाजपा की सरकार होने पर केवल पांच साल में ओडिशा को एक नंबर राज्य बनाया जाएगा।

प्रमुख कार्यों को गिनाया

शाह ने अपने भाषण के प्रारंभ में महाप्रभु जगन्नाथ का नाम लिया। उन्होंने उपस्थित जनता से पूछा कि क्या अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए था या नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में न्यायालय से निर्णय के बाद भूमि पूजन किया तथा उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी करवा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक सालों से चल रहे मुद्दों को समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया। मोदी सरकार ने पुलवामा आक्रमण का दस दिनों के अंदर बदला लिया। पाकिस्तान में घर में घुस कर आतंकवादियों को मारा।

इस खबर को भी पढ़ें-बरगढ़ से भाजपा सांसद के आवासीय परिसर में ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त

Share this news

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री ने केन्दुझर के लिए धान खरीद व्यवस्था का किया शुभारंभ

    कहा-धान इनपुट सहायता से किसानों का मनोबल बढ़ा     खेती के प्रति …