Home / Odisha / मुख्य़मंत्री के सदन में अनुपस्थित रहने पर उठाया सवाल

मुख्य़मंत्री के सदन में अनुपस्थित रहने पर उठाया सवाल

भुवनेश्वर – मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सदन में अनुपस्थित रहने के मामले में विपक्ष के उप नेता विष्णु सेठी ने सवाल उठाया। शून्यकाल में सेठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सदन में अनुपस्थित रह रहे हैं। किस कारण से वह सदन में उपस्थित नहीं हो रहे हैं, उसके बारे में सदन को सूचित किया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने कहा कि मुख्यमंत्री पर राज्य की जिम्मेदारी है। इस कारण वह व्यस्त हैं। उनके मंत्रिमंडल के मंत्री सदन में उपस्थित हैं। इसलिए मुख्यमंत्री का विषय को न उठाया जाए।  इस पर सेठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन के नेता हैं। इसलिए उनके अनुपस्थित रहने के कारण के संबंध में सदन को जानने का पूरा अधिकार है।

 

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दक्षिण एशिया संवाद में खाद्य नीति पर किया मंथन

   आईएफपीआरआई और आईसीएआर ने पेश की 2025 ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट भुवनेश्वर। इंटरनेशनल फ़ूड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *