Home / Odisha / रायगड़ा में छात्रा से दुष्कर्म के बाद पुलिस पर हमला, वाहन फूंके

रायगड़ा में छात्रा से दुष्कर्म के बाद पुलिस पर हमला, वाहन फूंके

  • आक्रोशितों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने की लाठीचार्ज

  • थाने के सामने ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

  • आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगड़ा। रायगड़ा जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। पीड़िता के गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बताया जाता है कि आश्रम स्कूल की कक्षा तीन की एक छात्रा के साथ उसकी स्कूल के चपरासी ने दुष्कर्म किया। इस घटना से रायगड़ा जिले के काशीपुर ब्लॉक के डांगसिल गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पीड़िता को रायगड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन के सामने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सूत्रों के अनुसार, तनाव तब बढ़ गया जब पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलनकारी ग्रामीणों से सड़क जाम वापस लेने को कहा। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद भीड़ ने पुलिस बस को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं खबर है कि आरोपी को पकड़ने के लिए स्कूल में घुसी पुलिस का गुस्साए लोगों ने विरोध किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने आंदोलन के दौरान दो पुलिस वाहनों और एक बस को भी आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। बाद में पुलिस ने हिंसा में शामिल कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तीन प्लाटून पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को स्कूल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसी गांव का है। आरोपी चपरासी की पहचान शिव प्रसाद मिश्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपी ने अपराध उस समय किया, जब लड़की घर लौट रही थी। वह कथित तौर पर उसे एक कमरे में ले गया और अपराध किया। घटना की जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

NARAYAN JEWELLERS नारायण ज्वैलर्स NARAYAN JEWELLERS Bhubaneshwar नारायण ज्वैलर्स, भुवनेश्वर, ओडिशा

अक्षय तृतीया पर नारायण ज्वैलर्स का विशेष ऑफर

भुवनेश्वर। अक्षय तृतीया पर नारायण ज्वैलर्स ने एक विशेष ऑफर की घोषणा की है। ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *