Home / Odisha / राजगांगपुर में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण प्रक्रिया में आयेगी तेजी

राजगांगपुर में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण प्रक्रिया में आयेगी तेजी

  • जमीन अधिग्रहण के बजाय आवश्यक जमीन सीधे लोगों से खरीदने के लिए मुख्य़मंत्री ने किया फैसला

भुवनेश्वर। सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने के बजाय अब राज्य सरकार सीधे लोगों से जमीन खरीदेगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह निर्णय किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि गत मार्च 11 व 12 को मुख्यमंत्री के निर्देश में 5-टी सचिव वीके पांडियन ने सुंदरगढ़ जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की थी तथा लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली थी। उन्हें तब राजगांगपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया गया था।

इस संबंध में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से चर्चा किये जाने के बाद आरओबी के लिए आवश्यक जमीन को राज्य सरकार खरीद कर निर्माण काम में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्णँय लिया है। यह ओवर ब्रिज सुंदरगढ़ जिले के सोनाखान व कांसबहाल रेलवे स्टेशन के बीच राजगांगपुर मौजा में निर्माण किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में तीसरे चरण में लगभग 70 फीसदी मतदान

पुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 73.81% मतदान हुआ भुवनेश्वर। ओडिशा में तीसरे चरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *