Home / Odisha / संबलपुरी भाषा में संबलपुरी दिवस का केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

संबलपुरी भाषा में संबलपुरी दिवस का केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

  • कहा-सभी मिलजुल कर हमारी महान संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाएं

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज एक वीडियो संदेश जारी कर पश्चिम ओडिशा के लोगों को संबलपुरी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस वीडियो में संबलपुरी भाषा में बातें कहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी मिलजुल कर हमारी महान संस्कृति को पूरे विश्व में फैलाएं।

प्रधान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज गुरु सत्यनारायण बहिदार का जन्मदिन है। उके जन्मदिन के अवसर पर मनाये जा रहे संबलपुरी दिन के लिए सभी को शुभकामनाएं। उन महान विभुति के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। दस सालों से संबलपुरी दिवस मनाया जा रहा है। अब धीरे-धीरे यह सांस्कृतिक आंदोलन का रुप ले रहा है। नई पीढ़ी काफी उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक आंदोलन से जुड़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस इलाके की भाषा काफी मीठी है। यहां का बुना हुआ कपड़ा, गीत, नृत्य व खाद्य-पेय आदि ने पूरे विश्व में एक विशेष पहचान बनाई है। संबलपुरी दिवस संबलपुर इलाके के अनन्य संस्कृति को आधार कर भाइचारा बढ़ाने का संदेश दे रहा है। उन्होंने मां समलेई से प्रार्थना की सभी को स्वस्थ रखें।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *