Home / Odisha / राष्ट्रीय कवि संगम, ओडिशा का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित

राष्ट्रीय कवि संगम, ओडिशा का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित

  • कवियों ने जमकर भरी देशभक्ति की हुंकार

  • राज्यपाल ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की बढ़ाई शोभा

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय कवि संगम, ओडिशा का तीसरा प्रांतीय अधिवेशन राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित हुआ। इस दौरान कवियों और कवियीत्रियों ने जमकर देशभक्ति की कविताओं से हुंकार भरी। कुछ ने माटी से लोगों का नाता जोड़ा, तो कुछ ने प्यार से भरपूर कविताओं को पाठ किया।

अधिवेशन दो सत्रों में दो जगहों पर आयोजित किया गया था। अधिवेशन का पहला सत्र राजधानी भुवनेश्वर स्थित तेरापंथ भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित हुआ, जबकि दूसरा सत्र राजधानी भुवनेश्वर स्थित राजभवन में शाम पांच बजे से रात 8.30 बजे तक हुआ। दोनों जगहों पर आयोजित कवि सम्मेलन में लोगों ने जमकर कविताओं का लुत्फ उठाया।

राजभवन में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों के साथ-साथ राष्ट्रीय कवि संगम के कृतकार्यों एवं तथा कविताओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। राजभवन में अपने संबोधन के दौरान गणित के विख्यात पंडित तथा राज्य के राज्यपाल डाक्टर प्रो गणेशी लाल भी नए अंदाज में दिखे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कविताओं और शायरी पेश की, जिससे लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान लोगों के आग्रह पर राज्यपाल ने अपने लोकप्रिय संगीत की दो पंक्तियां गाकर दर्शकों के दिलों को छू लिया।

दोनों सत्रों में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री डा अशोक बत्रा, राष्ट्रीय सह-महामंत्री महेश कुमार शर्मा, प्रांतीय प्रभारी साखी गोपाल पंडा, प्रांतीय अध्यक्ष नथमल चनानी, प्रांतीय संरक्षक अजय अग्रवाल और गजानन शर्मा, परामर्शक प्रकाश बेताला व अन्य मंचासीन थे। दोनों सत्रों के दौरान राष्ट्रीय कवि संगम, ओडिशा की महामंत्री पुष्पा सिंघी ने प्रतिवेदन पेश किया किया और मंच का संचालन किया।

इस दौरान करीब सौ से अधिक कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम के आयोजन में ओडिशा के सह-महामंत्री धीरज अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री रोहित अग्रवाल, मीडिया प्रमुख सब्यसाची बिसोई, खुर्दा जिले के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और अन्य प्रांतीय तथा जिलों के अधिकारियों के साथ-साथ सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन की।

इस दौरान दोनों सत्रों में अतिथियों एवं विशिष्ट कवियों को सम्मानित किया गया तथा तीन पुस्तिकें, ओडिशा प्रांत की स्मारिका राष्ट्रवाणी, राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक पत्रिका कविता कुंज एवं श्री महाप्रज्ञ गुरुवे नम: का विमोचन हुआ। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गणेशी लाल को अभिनंदन पत्र राष्ट्र कवि संगम परिवार की तरफ से भेंट किया गया। इस मौके पर 20 जिलों से अधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *