Home / Odisha / ओडिशा में फिर चढ़ेगा पारा, लू का बढ़ेगा प्रकोप

ओडिशा में फिर चढ़ेगा पारा, लू का बढ़ेगा प्रकोप

  • अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना

भुवनेश्वर। ओडिशा में एक बार फिर पारा ऊपर चढ़ेगा, जिससे कारण लोगों को लू के प्रकोप का सामना करना होगा। राज्य में कल सोमवार से लू की स्थिति तेज होने की संभावना है। यह जानकारी यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र ने दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि शुष्क पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी हवाओं तथा चिलचिलाती धूप के प्रभाव में अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके कारण 15 मई से आंतरिक ओडिशा के कुछ जिलों में गर्मी की लहर की स्थिति रहने की संभावना है। इसके साथ ही ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिन के समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर निकलते समय एहतियात बरतें।

15 मई को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर और सोनपुर जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 16 मई को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, अनुगूल, देवगढ़, बौध और बलांगीर जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 17 मई को झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, बौध और बलांगीर जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *