Home / Odisha / जीत के लिए डबल इंजन नहीं, शासन महत्वपूर्ण – नवीन

जीत के लिए डबल इंजन नहीं, शासन महत्वपूर्ण – नवीन

  • कहा- अच्छी सरकार, जनहितैषी सरकार की होती है हमेशा जीत

  • उपचुनाव में मिली झारसुगुड़ा के लोगों और महिला सशक्तिकरण की जीत

भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा उपचुनाव में मिली जीत के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि सिंगल या डबल इंजन महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन शासन महत्वपूर्ण है।

वह झारसुगुड़ा उपचुनाव में अपनी पार्टी की भारी जीत दर्ज करने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को घोषित परिणाम के अनुसार बीजद उम्मीदवार दीपाली दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तंकाधर त्रिपाठी को 48,721 मतों से हराया। पटनायक ने भाजपा के डबल इंजन वाली सरकार के नारे की आलोचना करते हुए कहा कि सिंगल इंजन या डबल इंजन महत्वपूर्ण नहीं है। लोगों के दृष्टिकोण से शासन महत्वपूर्ण है। अच्छी सरकार, जनहितैषी सरकार की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों को कानूनविहीन कहने वाले हमारे राज्य के खिलाफ काम कर रहे हैं। जो हमारी बहनों, माताओं और बेटियों का अपमान करते हैं, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक स्थान में प्रवेश करने का साहस किया, वे लोगों और उनकी समृद्धि के खिलाफ काम कर रहे हैं। ओडिशा के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करते हैं।

पटनायक ने कहा कि पद्मपुर उपचुनाव के दौरान विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने बीजद की महिला उम्मीदवार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। पद्मपुर हो या झारसुगुड़ा, उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है, जिन्होंने अपने पिता को खो दिया है।

उन्होंने कहा कि हर उपचुनाव में वे मिशन शक्ति के नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं और माताओं की आलोचना करते रहे हैं।

इतिहास को विपक्ष के ऐसे व्यवहार का गवाह बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा के लोगों ने महिलाओं के प्रति इस तरह के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा महिला सशक्तिकरण के खिलाफ रहे हैं। यह एक खतरनाक चलन है। ओडिशा के लोगों ने हमेशा इस तरह के व्यवहार को नापसंद किया है और उन्हें खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ओडिशा के लोगों, विशेषकर कमजोर वर्ग और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हमेशा ओडिशा के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने बीजद कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और बलिदान के लिए बधाई दी और चुनाव परिणाम को झारसुगुड़ा के लोगों और महिला सशक्तिकरण की जीत करार दिया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि बीजद झारसुगुड़ा क्षेत्र के विकास के लिए अपने प्रयासों को और मजबूत करेगा। पटनायक ने कहा कि नव बाबू द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों की प्रवृत्ति को और आगे ले जाया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

जरुरी स्वास्थ्य सेवा के लिए एयर एंबुलेंस होंगे तैनात – मुख्य चुनाव अधिकारी

भुवनेश्वर। चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारी व मतदाताएं की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *