Home / Odisha / झारसुगुड़ा की हरियाली कायम, बीजद का शंखनाद

झारसुगुड़ा की हरियाली कायम, बीजद का शंखनाद

  • दीपाली दाल ने भारी मतों से भाजपा को हराया

भुवनेश्वर/झारसुगुड़ा। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र की सीट बरकरार रखी है। उपचुनाव में एक बार फिर यहां हरियाली छा गई। बीजद की उम्मीदवार दीपाली दास ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार टंकधर त्रिपाठी को 48,619 मतों के भारी अंतर से हरा दिया है। झारसुगुड़ा उपचुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए।

ओडिशा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की बेटी दीपाली दास ने कुल 1,07,003 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा के प्रत्याशी टंकधर त्रिपाठी ने 58,384 वोट हासिल किए। कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडेय को 4473 वोट मिले।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 में एक पुलिसकर्मी ने नव किशोर दास की हत्या कर दी थी। इसके बाद झारसुगुड़ा उपचुनाव की आवश्यकता थी।

पहले दौर से ही बढ़त रही कायम

बीजद की दीपाली दास ने मतगणना के पहले दौर से लगातार बढ़त बनाए रखी। राउंड-11 के अंत तक वह 28,170 वोटों की बढ़त हासिल कर चुकी थीं। 13वें राउंड के अंत तक दीपाली ने 34,295 वोटों की बढ़त बना ली और 15वें राउंड के अंत तक 40,000 के आंकड़े को पार कर गई।

कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त

झारसुगुड़ा विधानसभा उपचुनाव में जहां भाजपा प्रत्याशी टंकधर त्रिपाठी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तरुण पाण्डेय की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें केवल 4496 वोट प्राप्त हुए हैं।

पिता के सपनों को भी पूरा करूंगी

दीपाली ने कहा कि लोगों के प्यार और आशीर्वाद के कारण ही मैं भारी अंतर से चुनाव जीतने में सफल रही हूं। मैं जल्द ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलूंगी। जनता से किया वादा पूरा करूंगा। मैं अपने दिवंगत पिता नव किशोर दास के सपनों को भी पूरा करूंगी।

दीपाली ने कहा कि उन्हें झारसुगुड़ा उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत की उम्मीद थी।

मुख्यमंत्री नवीन ने दीपाली को बधाई दी

झारसुगुड़ा विधानसभा उपचुनाव में बीजू जनता दल की भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री तथा बीजद के मुखिया नवीन पटनायक ने टेलीफोन कर पार्टी की विजयी प्रत्याशी दीपाली दास को बधाई दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें झारसुगुड़ा के विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने की सलाह दी। साथ ही बीजद पर फिर से विश्वास व्यक्त करने के कारण मुख्यमंत्री ने झारसुगुड़ा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share this news

About desk

Check Also

भाजपा की संसदीय समिति लेगी राज्य के सीएम पर फैसला – मनमोहन

कहा-बीजद नेता हताशा में दे रहे हैं प्रधानमंत्री पर बयान  बीजद लोगों को भ्रमित करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *