Home / Odisha / कोरोना से बचने के लिए जागरूकता एवं सतर्कता सबसे जरूरी : शैलेश वर्मा 

कोरोना से बचने के लिए जागरूकता एवं सतर्कता सबसे जरूरी : शैलेश वर्मा 

  • सैल्यूट तिरंगा का थाना एवं बस्ती के लोगों के बीच जागरूकता अभियान जारी

  • लोगों के बीच मास्क, पंपलेट एवं साबुन का हो रहा है लगातार निःशुल्क वितरण

कटक. सैल्यूट तिरंगा कटक ओडिशा प्रदेश की ओर से कोरोना से बचने के लिए जागरूकता एवं सतर्कता अभियान लगातार जारी है. आज इसी क्रम में सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा एवं  उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के तत्वाधान में पुरीघाट थाना एवं खान नगर बस्ती के लोगों में कोरोना वायरस पर जागरूकता अभियान के अंतर्गत मास्क, साबुन एवं सरकार के दिए गए दिशा निर्देश को पंपलेट के माध्यम से वितरण किया गया.

सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने सभी बस्ती वालों को कोरोना से सर्तकता बरतने एवं बेवजह काम ना होने पर घर पर ही रहने की सलाह दी. साथ ही पूरे दिन में  सात आठ बार हाथ धोने के लिए सलाह दी गयी. वहीं उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने पुरीघाट थाना परिसर में जागरूकता फैलाते हुए कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है. लेजर थर्मामीटर से थाना के सभी कर्मचारियों एवं थाना परिसर में आए हुए आगंतुकों का तापमान नापा गया, जिसमें सभी स्वस्थ नजर पाए गए.

महासचिव कमल सिकारिया ने पुरीघाट थाना के थाना प्रभारी रश्मि रंजन साहू का सहयोग करने के लिए आभार जताया. वहीं थाना प्रभारी सहित सभी कर्मचारियों ने सैल्यूट तिरंगा के कार्यों को सराहा. इस कार्यक्रम में राममूर्ति तिवारी, मुकुंद सिन्हा, दीपायन पटनायक, प्रकाश अग्रवाल (छोटू), सलोनी शर्मा, संजय शर्मा, सिद्धांत शर्मा का योगदान प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा.

Share this news

About desk

Check Also

पांडियन 10 जून तक वापस करें रत्नभंडार की चाभी – हिमंत विश्वशर्मा

कहा-अन्यथा उसे हम ढूंढ निकालेंगे कविसूर्यनगर में भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार भुवनेश्वर। असम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *