Home / Odisha / ओडिशा में बढ़ने लगा अधिकतम तापमान

ओडिशा में बढ़ने लगा अधिकतम तापमान

  •  भुवनेश्वर, संबलपुर और झारसुगुड़ा रहे सबसे अधिक गरम

  • 15 स्थानों पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज

भुवनेश्वर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह से राज्य में भीषण गर्मी शुरू हो गयी है। राज्य के प्रमुख कस्बों और शहरों में दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में कम से कम 15 स्थानों पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है।

इन स्थानों में से सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री भुवनेश्वर, संबलपुर और झारसुगुड़ा में दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सभी जिलों में शुष्क मौसम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मालकानगिरि में 37.5 डिग्री सेल्सियस, बौध में 37.5, नयागढ़ में 37.5, महिसापत में 37.4, बलांगीर में 37.4, तालचेर में 37.4, सोनपुर में 37.2, ढेंकानाल में 37.2, भद्रक में 37.2, टिटिलागढ़ में 37, बारिपदा में 37 तथा रानीताल में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *