Home / Odisha / बालेश्वर में पारिवारिक विवाद में तेजाब से हमला, चार गंभीर

बालेश्वर में पारिवारिक विवाद में तेजाब से हमला, चार गंभीर

  •  घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल

बालेश्वर। जिला सदर प्रखंड के सहदेवखुंटा थानांतर्गत भीमपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, भीमपुर गांव के कार्तिक सिंह की दो बेटियों में से एक छोटी बेटी बनिता सिंह की शादी डेढ़ माह से भी कम समय पहले नीलगिरि नयापटना के चंदन कुमार राणा नामक युवक से हुई थी।

बताया जाता है कि इससे पहले चंदन का किसी और महिला से संबंध होने की बात जानकर बनिता उसके साथ ससुराल नहीं गई थी। चंदन कुमार राणा आज बनिता को लेने उसके घर आया और अपने साथ तेजाब ले आया था। दोनों के बीच कहासुनी के बाद चंदन की पत्नी और बड़ी बहन पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब बनिता, उसककी बड़ी बहन और उसके दो बच्चों पर गिर गया। सभी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है।

लोगों ने बताया कि चंदन और बनिता के बीच कुछ झगड़ा हुआ था, क्योंकि चंदन ने उसको अपने साथ ले जाने की जिद की थी। तेजाब फेंकने की घटना के बाद चंदन मौके से फरार हो गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, सहदेवखुंटा पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद के प्रदेश युवा महामंत्री भाजपा में शामिल हुए

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री प्रीतिरंजन साहू व उनके समर्थक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *