Home / Odisha / मुख्यमंत्री से त्यागपत्र की मांग को लेकर भाजपा का राजभवन के सामने धरना

मुख्यमंत्री से त्यागपत्र की मांग को लेकर भाजपा का राजभवन के सामने धरना

भुवनेश्वर। मंत्री नव किशोर दास की हत्या, राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर भाजपा ने गुरुवार को राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ धरना दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री गद्दी छोडो, मंत्री हत्यारा मुख्यमंत्री, आदि लिखे हुए प्लाकार्ड पकड़े हुए थे।

इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, भाजपा सांसद तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश पुजारी, प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा नव किशोर दास की हत्या को इतने दिन हो जाने के बावजूद अभी तक हत्या के उद्देश्य के बारे में पता नहीं चल पाया है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि राज्य सरकार जांच के नाम पर षडयंत्रकारियों को बचाने में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सभी प्रकार के अपराध चरम पर है। महिला, बच्चों पर अपराध से लेकर साइबर अपराध तक हर तरह के अपराध में ओडिशा आगे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देना चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में दूसरे चरण के चुनाव में भी हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

शाम पांच बजे तक 66.55 प्रतिशत मतदान बरगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे 66.14 प्रतिशत पड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *