Home / Odisha / भुवनेश्वर में राज्यपाल गणेशीलाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

भुवनेश्वर में राज्यपाल गणेशीलाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के गांधी मार्ग पर राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उपस्थित थे।

इसके पहले, राज्यपाल प्रो गणेशीलाल के गांधी मार्ग पर पहुंचने पर राज्य के विकास आयुक्त प्रदीप जेना और पुलिस आयुक्त सौमेन्द्र प्रियदर्शी ने उनकी आगवानी की। इसके बाद राज्यपाल ने ध्वज फहराया।

राज्य के पुलिस बैंड ने परंपरागत संगीत का वादन किया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसएस बटालियन, एसओजी, अग्निशमन विभाग, ओडिशा आपदा त्वरित कार्यबल और पुलिस बैंड आदि ने परेड में भाग लिया। केसिंगा के एसडीपीओ यशप्रताप श्रीमाल ने परेड का नेतृत्व किया। सैनिक स्कूल के साथ कुछ स्कूलों के छात्र भी परेड में सम्मिलित हुए। भारत स्कॉउट एंड गाइड के दो प्लाटून भी परेड में सम्मिलित हुए। राज्य के विभिन्न विभागों की 8 झांकियां भी परेड में शामिल थीं।

Share this news

About desk

Check Also

अपराजिता षाड़ंगी ने बयानों को लेकर पंडियन पर साधा निशाना

कहा-प्रधानमंत्री को पर्यटक नहीं कह सकते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘औकात’ और ‘दम’ जैसे शब्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *