Home / Odisha / पुल से नीचे गिरी बस, दो की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल

पुल से नीचे गिरी बस, दो की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल

  • हादसे को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने दुःख व्यक्त किया

ढेंकानाल। ढेंकानाल जिले में आज हुई एक सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 15 यात्रियों की हालत गंभीर बतायी गयी है। बताया जाता है कि यात्रियों को लेकर केन्द्रापड़ा के इच्छापुर जा रही एक बस ढेंकानाल जिले में पुल से गिर गयी। राष्ट्रीय राजमार्ग 55 पर सिमिनई पंचवटी के निकट चालक के नियंत्रण खोने से बस पुल के नीचे गिर गयी। घटनास्थल पर ही दो महिला यात्रियों ने दम तोड़ दिया। अन्य घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 15 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक इच्छापुर गांव की हैं। केन्द्रापड़ा जिले के इच्छापुर जा रही बस में 40 यात्री सवार थे।

इधर, सड़क हादसे में को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि ढेंकानाल जिले के सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी के निकट एक तीर्थयात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने क कारण लोगों की जानें चले जाने की सूचना प्राप्त होने से दुःखी हूं। उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करता हूं तथा शोक संतप्त परिवार वर्गों के प्रति समवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों की शीघ्र आरोग्य की कामना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *