Home / Odisha / प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल

  • आम लोगों से जुड़े मुद्दों व राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर लोगों के बीच जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

  •  कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों को लेकर राजनीतिक

भुवनेश्वर। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अब 2024 के आम चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी दिनभर चली, जिसमें राज्य सरकार की विफलता व निकम्मेपन को लेकर कैसे राज्य की जनता के पास जाया जाए, इस पर रणनीति बनी। आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के पास जाने के साथ-साथ केन्द्र सरकार की योजनाओं को कैसे राज्य सरकार हाइजैक कर अपना ब्रांडिंग कर रही है, उसे भी आम लोगों को बताने के बारे में भी इस बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें राज्य सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में विफलताओं को उजागर किया गया।

भाजपा के विधायक मोहन मांझी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्य़वस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है। लोगों के जनजीवन को सुरक्षा देने में राज्य सरकार  संपूर्ण रुप से विफल हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन राज्य में 9 दुष्कर्म व 8 हत्याएं हो रही हैं। राज्य सरकार के मंत्री व विधायक इनमें शामिल हैं। पुलिस उन्हें सुरक्षा दे रही है। इसे लेकर राजनीतिक प्रस्ताव में निंदा किये जाने के साथ-साथ इस बारे में आंदोलन करने का निऱ्णय किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में बीजद सरकार योग्य गरीब लोगों को लाभ देने के बजाय अपने पार्टी के अमीर लोगों को घर दे रही है। इस कारण गरीब लोगों को घर नहीं मिल रहा है। अब सरकार कह रही है कि लोग आपत्ति व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने अमीर व बीजद के लोगों को हिताधिकारियों की सूची में डाला है, उनके खिलाफ सरकार क्या कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

राज्य में किसानों की स्थिति अत्यंत खराब है। मंडियों में व्यापक अव्यवस्था है। किसानों को एमएसपी नहीं दी जा रही है। उनसे धान काटे रहे हैं। प्रस्ताव में इसकी निंदा किये जाने के साथ-साथ मंडी चलो अभियान शुरु करने का आह्वान किया गया है।

राज्य में बेरोजगारी की समस्या भी विकटाल रुप ले चुकी है। राज्य सरकार केवल मेक इन ओडिशा कनक्लेव कर जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है। इस कारण राज्य के युवा बाहर के राज्यों में कार्य करने के लिए मजबूर हो रहा है। इस मुद्दे को भी राजनीतिक प्रस्ताव में शामिल किया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी, राज्य के सह प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री मानस मोहंती समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

अपराजिता षाड़ंगी ने बयानों को लेकर पंडियन पर साधा निशाना

कहा-प्रधानमंत्री को पर्यटक नहीं कह सकते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘औकात’ और ‘दम’ जैसे शब्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *