Home / Odisha / शरद यादव के निधन पर धर्मेन्द्र व नवीन ने शोक व्यक्त किया

शरद यादव के निधन पर धर्मेन्द्र व नवीन ने शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शोक व्यक्त किया है। प्रधान ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा कि शरद यादव एक वरिष्ठ समाजवादी नेता थे। उनके लंबे राजनीतिक पारी में उन्होंने हमेशा वंचित लोगों के उत्थान के लिए अपनी आवाज उठाई। उनके निधन से दुःखी हूं। उनके परिवार के प्रति समवेदना प्रकट करता हूं। परमात्मा उनके परिवार को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति।

इधर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ समाजवादी नेता तथा पूर्व केन्द्रीय मत्री शरद यादव के निधन के बारे में जान कर काफी दुःखी हूं। यादव एक जननेता थे तथा सार्वजनिक जीवन में उनका काफी लंबा कैरियर रहा। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार व समर्थकों के प्रति मेरे विचार व प्रार्थनाएं है। ओम शांति।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *