Home / Odisha / छात्रों ने कबाड़ से बनायी दुनिया की सबसे लंबी दो हॉकी स्टिक

छात्रों ने कबाड़ से बनायी दुनिया की सबसे लंबी दो हॉकी स्टिक

  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने की प्रबल संभावना

  • हॉकी की खुमारी सिर चढ़कर बोली, 300 छात्रों की टीम ने एक बड़ी गेंद भी बनाई

ब्रह्मपुर। ओडिशा में खेले जाने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 की खुमारी प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलने लगी है। इसकी खुमारी के कारण गंजाम जिले के ब्रह्मपुर आईटीआई के कम से कम 300 छात्रों ने एक साथ मिलकर स्क्रैप से 43 फीट की दो हॉकी स्टिक बनायी है। इसमें  वाहनों, मोटर के पुर्जों, साइकिल की चेन और क्रैंक के स्क्रैप का उपयोग किया गया है। छात्रों का दावा है कि यह दुनिया में अब तक की सबसे लंबी हॉकी स्टिक है। छात्रों का लक्ष्य सबसे ऊंची हॉकी स्टिक के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करना है।

बताया जाता है कि इन छात्रों में फिटर, वेल्डर, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। इनको इसको अंतिम रूप देने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगा।

छात्र चिन्मय कुमार दाश ने कहा कि चूंकि ओडिशा दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इसलिए हमने कुछ अनोखा करने का फैसला किया। इसलिए, प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में हमने 43 फीट की दो हॉकी स्टिक बनाई है। दोनों पूरी तरह से कबाड़ से बनाई गयीं हैं।

एक अन्य छात्र के. सतीश राजू ने कहा कि हमने हॉकी की एक बड़ी गेंद भी बनाई है। इसे विश्व कप शुरू होने से पहले आईटीआई कॉलेज के परिसर के अंदर स्क्रैप आर्ट पार्क में स्थापित किया जाएगा।

प्रोफेसर रंजन स्वाईं ने कहा कि छात्रों का विषय स्क्रैप टू वेल्थ है। हमारा विचार कौशल को बढ़ावा देना और ओडिशा में लोगों के लिए नौकरी के अवसर पैदा करना है। हम यह भी फैलाना चाहते हैं कि सुंदर सजावटी सामान बनाने के लिए स्क्रैप का भी सही तरीके से उपयोग किया जा सकता है। यह न केवल छात्रों को आत्मविश्वास देगा, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा। गौरतलब है कि प्रीमियर हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का 15वां संस्करण के मैच 13 जनवरी से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुना हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

गजपति जिले में शिकार के दौरान गोली लगने से व्यक्ति की मौत

सूअर के शिकार के लिए साले ने चलायी थी गोली परिवार ने लगाया हत्या का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *