Home / Odisha / वर्षा सिंह बरिहा ने विधायक के रुप में ली शपथ

वर्षा सिंह बरिहा ने विधायक के रुप में ली शपथ

  •  विधानसभा अध्यक्ष ने दिलायी शपथ

भुवनेश्वर। पद्मपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक वर्षा सिंह बरिहा ने सोमवार को विधायक के रुप में शपथ ग्रहण कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष विक्रम केसरी आरुख ने उन्हें शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण करने के बाद वर्षा ने कहा कि पद्मपुर की जनता को उन्होंने जो वादा किया है, उन्हें पूरा करने के लिए कार्य करेंगी। उनके पास रह कर ही उनकी सेवा करेंगी। लोगों को कैसे सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ मिलेगा, इस पर ध्यान देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगी।
उल्लेखनीय है कि पद्मपुर के विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण पद्मपुर सीट पर पांच दिसंबर को इस सीट के लिए गत 5 दिसंबर को उप चुनाव हुआ था। इसमें वर्षा ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को 42 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। गुरुवार उपचुनाव में वोटों की गिनती के बाद शुक्रवार को भुवनेश्वर पहुंचीं। इसके बाद शुक्रवार को ही वर्षा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नवीन निवास पहुंच कर पार्टी के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया था।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *