Home / Odisha / झारपड़ा जेल में सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित

झारपड़ा जेल में सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित

  •  कैदी ही संभालेंगे प्रबंधन की जिम्मेदारी

  •  कुछ कैदी होंगे रेडियो जॉकी की भूमिका में

भुवनेश्वर। कैदियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को उकारने के लिए भुवनेश्वर स्थित झारपड़ा जेल में एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित किया गया है। शनिवार को कारागार गठन दिवस के अवसर पर कारागार में इन हाउस एफएम रेडियो सुविधा का शुभारंभ किया गया। इन हाउस रेडियो स्टेशन शुरू करने का कदम जेल के माहौल में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास है। राज्य कारागार निदेशालय ने रेडियो सेवा शुरू की जिसका प्रबंधन कैदियों द्वारा किया जाएगा और उनमें से कुछ रेडियो जॉकी की भूमिका निभाएंगे।
कारागार के डीजी मनोज छाबड़ा ने बताया कि यह सुविधा एक ऐसा माध्यम होगी, जिसके माध्यम से बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे रेडियो स्टेशन कैदियों के लिए मनोरंजन का साधन होंगे और यह उनके तनाव को कम करने के अलावा उन्हें अवसाद से उबरने में मदद करेगा। यह अवधारणा जेल को सजा के स्थान से सुधार केंद्र के रूप में बदलने के लिए भी है। छाबड़ा ने कहा कि कुछ कैदियों में प्रतिभा है और इन-हाउस रेडियो स्टेशनों का प्रबंधन उनके द्वारा किया जाएगा। सूचनाओं के साथ-साथ गीतों और अन्य कार्यक्रमों को स्टेशनों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
इस बीच राज्यभर की कई जेलों में पुस्तकालय भी खोले गए हैं। बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न कलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *