Home / Odisha / रात का बढ़ेगा तापमान, ठंड में आयेगी गिरावट

रात का बढ़ेगा तापमान, ठंड में आयेगी गिरावट

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवाती तूफान के कारण ओडिशा में रात का तापमान बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर अगले 2 दिनों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवाती तूफान के प्रभाव में, ओडिशा के दक्षिणी भाग में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि मालकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर, कलाहांडी, कंधमाल, गंजाम, गजपति जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है और 10 से 11 दिसंबर के दौरान ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *