Home / Odisha / पद्मपुर में प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद

पद्मपुर में प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद

  •  विधानसभा उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

भुवनेश्वर। पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया आज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यहां प्रत्याशियों के भाग ईवीएम में कैद हो गये हैं। आज शाम को चार बजे मतदान समाप्त हुआ। इससे पहले सुबह साढ़े पांच बजे से मोक पोलिंग प्रारंभ हुई। इसके बाद सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोगों की भीड़ मतदान केन्द्रों के बाहर देखने को मिली। लोग वोट देने के लिए कतारों में खड़े रहे।
बीजद प्रत्याशी वर्षा सिंह बरिहा ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने 213 नंबर मतदान केन्द्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि पद्मपुर के विकास के लिए सभी मतदान करें। उधर, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित ने भी अपनी पत्नी, मां के साथ मतदान किया। उन्होंने 128 नंबर मतदान केन्द्र में मताधिकार का प्रयोग किया।
कुल 319 मतदान केन्द्रों के लिए कुल 1276 पोलिंग कर्मचारी नियुक्त किये गये थे।
दिव्यांग वोटरों को अपने घर से मतदान केन्द्रों तक लाने व छोडने के लिए भी व्यवस्था की गई थी। 15 मॉडल बूथ व 6 पिंक बूथ बनाये गये थे। 79 बूथों को क्रिटिकल घोषित किया गये थे। 120 बूथों में वेब कास्टिंग व 66 बूथों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई थी। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण चली है। आयोज ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी के प्रति आभार जताया है।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *