Home / Odisha / 30 दिन में 30 एकड़, 50 दिन में 50 एकड़ और 100 दिन में 100 एकड़ जमीन

30 दिन में 30 एकड़, 50 दिन में 50 एकड़ और 100 दिन में 100 एकड़ जमीन

  •  ओडिशा में निवेशकों के लिए राज्य सरकार का ऐलान

  •  देश में सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य है ओडिशा – हेमन्त शर्मा

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में निवेशकों के लिए जमीन आवंटन करने के लिए एक दिन निर्धारित कर दिया है। एकल खिड़की के माध्यम से राज्य में उद्योग स्थापना के लिए 30 दिन में 30 एकड़, 50 दिन में 50 और 100 दिन में 100 एकड़ जमीन हर तरह से तैयार करके उद्योग स्थापना के लिए सौंप दी जायेगी। राज्य सरकार की इस नीति की घोषणा राज्य के उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हेमन्त शर्मा ने आज मेक इन ओडिशा कनक्लेव के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में की। उन्होंने कहा कि हजारों एकड़ जमीन उद्योगों की स्थापना के लिए तैयार हैं। वहां पानी और बिजली की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यदि जहां नहीं होगी वहां निर्धारित दिनों के अंदर राज्य सरकार अपने खर्चे से बिजली और पानी उपलब्ध कराकर देगी और उसे पैसे बाद में दिये जायेंगे।
राज्य सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार निवेश की राशि पर 30 फीसदी तक सब्सिडी प्रदान करती है। यह सब्सिडी निर्धारित समय के अंदर प्रदान कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि राज्य में स्थायी शासन ने एक सकारात्मक फ्रेम वर्क को तैयार किया है। उन्होंने कहा राजनैतिक स्थितरता राज्य की पहली ताकत है।
देश में ओडिशा सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य है। राजनैतिक स्थितरिता आर्थिक विकास को तेजी से बढ़ा रहा है। वित्तीय क्षमता में ओडिशा की स्थिति मजबूत है। राज्य का बजट बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके बाद हम राज्य सरकार की 5-टी मंत्र कार्यशैली को पारदर्शी बना रहा है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं अन्य राज्यों से बेहतरह हैं। संरचनाएं बेहतर हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काफी बेहतरीन स्थिति है। सभी हाई स्कूल आधुनिक हो गये हैं। स्कील के क्षेत्र में भी ओडिशा काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिजली और पानी आपूर्ति के मामले में भी ओडिशा काफी आगे है। सभी गांवों पर पानी और बिजली की सेवाएं उपलब्ध हैं। शर्मा ने कहा कि यह सभी राज्य सरकार की ताकत बढ़ाते हैं। राज्य सरकार की वित्तीय ताकत भविष्य को सुरक्षित करता है। उन्होंने निवेशकों के सामने ओडिशा में उपलब्ध संशासनों को भी पेश किया। सड़क से जलमार्ग की उपलब्धता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए ओडिशा के एक बेहतरीन स्थान है।

Share this news

About desk

Check Also

अपराजिता षाड़ंगी ने बयानों को लेकर पंडियन पर साधा निशाना

कहा-प्रधानमंत्री को पर्यटक नहीं कह सकते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘औकात’ और ‘दम’ जैसे शब्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *