Home / Odisha / ओडिशा में शीतलहर की स्थिति

ओडिशा में शीतलहर की स्थिति

  •  जी उदयगिरी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा

  •  कई स्थानों पर 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

भुवनेश्वर। पिछले 24 घंटों में ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने कल से पूरे राज्य में शीतलहर की स्थिति और बढ़ने की आशंका है।
कई स्थानों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। यह जानकारी
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, जी उदयगिरी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, जो कल रात ओडिशा में सबसे ठंडा स्थान था।
जी उदयगिरि के अलावा, नौ अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सिमिलिगुड़ा में 11.4 डिग्री सेल्सियस, फूलबाणी में 12 डिग्री सेल्सियस, दरिंगबाड़ी में 12 डिग्री सेल्सियस, बौध में 13 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 13.5 डिग्री सेल्सियस, भवानीपाटणा में 14 डिग्री सेल्सियस, बरगढ़ में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये गये। इसके साथ ही झारसुगुड़ा में 13.8 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 14.8 डिग्री सेल्सियस,
सुंदरगढ़ और अनुगूल में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
ओडिशा के ट्विन सिटी भुवनेश्वर और कटक में जहां क्रमश: 18.5 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं खुर्दा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 21.2 डिग्री सेल्सियस, जगतसिंहपुर में 20.3 डिग्री सेल्सियस, केंद्रापड़ा में 18 डिग्री सेल्सियस, जाजपुर में 21 डिग्री सेल्सियस, चांदबली में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालेश्वर में 17.3 डिग्री सेल्सियस, बारिपदा में 16.5 डिग्री सेल्सियस, हीराकुंड में 16.1 डिग्री सेल्सियस, देवगढ़ में 17.6 डिग्री सेल्सियस, ढेंकानाल में 19.5 डिग्री सेल्सियस, नयागढ़ में 17 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 17.1 डिग्री सेल्सियस, सोनपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, बलांगीर में 17 डिग्री सेल्सियस, टिटिलागढ़ में 17.6 डिग्री सेल्सियस, नुआपड़ा में 18 डिग्री सेल्सियस, छत्रपुर में 21 डिग्री सेल्सियस, गोपालपुर में 19.7 डिग्री सेल्सियस, परालाखेमुंडी में 18.5 डिग्री सेल्सियस और मालकानगिरि में 18.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Share this news

About desk

Check Also

अपराजिता षाड़ंगी ने बयानों को लेकर पंडियन पर साधा निशाना

कहा-प्रधानमंत्री को पर्यटक नहीं कह सकते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘औकात’ और ‘दम’ जैसे शब्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *