Home / Odisha / बालेश्वर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, शरत ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

बालेश्वर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, शरत ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

  •  कांग्रेस के समय हुए विकासशील कार्य रास्ते भटके – शरत पटनायक

  •  कहा- बालेश्वरवासियों का आशीर्वाद मिले तो कांग्रेश पुनः जिला को विकास के पथ पर लेकर आएगी

  • बालेश्वर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

बालेश्वर। देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए कांग्रेस के भारत जोड़ो और ओडिशा में परिवर्तन यात्रा ने बालेश्वर जिले में पहुंचकर विराम लिया। यात्रा कल से भोगराई के लिए रवाना होगी। इस संदर्भ में जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बालेश्वर का विकास कैसे हुआ और वर्तमान सरकार उसकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने दोनों केंद्र ओर राज्य सरकार की आलोचना की।
पटनायक ने कहा कि पिछले बालेश्वर सदर उपचुनाव में यह सीट बीजद के पास चली गयी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उन्होंने बालेश्वर के विकास की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, आज मुख्यमंत्री के वादे के दो साल बाद भी बीजद सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराने में नाकाम रही है। कांग्रेस के दौरान बिड़ला टायर्स, बालेश्वर अलॉयज, इमामी, बलियापाल में सूता कारखाना, रूपसा जूट मिल आदि स्थापित किए गए थे। इसमें हजारों कि संख्या में लोग काम कर रहे थे, लेकिन बीजद सरकार के दौरान वे बंद हो गए और वहां काम करने वाले हजारों मजदूर बिना नौकरी के दयनीय जीवन जी रहे हैं। केंद्र की यूपीए सरकार के दौरान यहां एम्स, सीपेट, नोसी पार्क की स्थापना के साथ तामुलिया, जलेश्वर और सोरो में रेलवे पुल के निर्माण जैसे कई काम हुए हैं।
उसी तरह जब स्वर्णरेखा नदी की बाढ़ उत्तर ओडिशा के लोगों के लिए मुसीबत बन गई, तो राज्य सरकार ने साल 2009 के चुनाव से पहले इलकी सुधार योजना की घोषणा की थी। यह घोषणा अभी भी कागज कलम में सिमित है। बालेश्वर जिला स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी छवि के साथ उभरा है। बालेश्वर में एक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की गई, लेकिन कोई अनुभवी डॉक्टर नहीं है और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बेहद खराब है। 70 से 80 फीसदी जगहों पर डॉक्टर नहीं हैं। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। शिक्षा की स्थिति भी दयनीय है। फकीर मोहन विश्वविद्यालय समेत जिले के लगभग सभी कॉलेजों में जरूरी फैकल्टी और प्रोफेसर नहीं हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी के साथ छात्रो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है। 5-टी स्कूलों के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार लोगों के सामने आ रहे हैं।
बालेश्वर में विकास की काफी संभावनाएं हैं। इसके समुद्री तट, रेलवे, मानव और प्राकृतिक संसाधन बालेश्वर के विकास की अपार संभावनाओं का संकेत देते हैं। जिले में सत्ताधारी दल के नेताओं ने पंचायतों और प्रखंडों में भ्रष्टाचार का राज चला रखा है। विकास आम आदमी की पहुंच से बाहर है। सभी सरकारी योजना रास्ता भटक गयी है। हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसलिए लोग अब केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी और धोखेबाज गतिविधियों को समझ चुके हैं। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने बालेश्वर का फिर से औद्योगीकरण करने, पर्यटन और कृषि उद्योगों को विकसित करने, बंद कारखानों को खोलने, सुवर्नरेखा सुधार योजना को लागू करने और शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने इसके लिए जिले के लोगों का सहयोग मांगा।
इस प्रेस कांफ्रेंस में बालेश्वर संसदीय क्षेत्र के नेता नवज्योति पटनायक, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन दास, जिलाध्यक्ष संजीव गिरि समेत अन्य लोग मौजूद थे। हालांकि 210 किमी के सफर के बाद कल बालेश्वर की परिक्रमा कर परिवर्तन यात्रा कलमा के निकट मयूरभंज में प्रवेश करेगी।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *