Home / Odisha / मुंहफट आदमी को मंत्रिमंडल से हटाओ ममता – प्रधान

मुंहफट आदमी को मंत्रिमंडल से हटाओ ममता – प्रधान

  • द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी से ओडिशा में उबाल

  •  राष्ट्रपति को अपमानित करने पर लोगों में आक्रोश

  •  केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरि के इस्तीफे की मांग

  •  बीजू जनता दल ने भी की निंदा, कहा-बयान स्वीकार्य नहीं

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ममता बनर्जी सरकार के मंत्री अखिल गिरि द्वारा की गयी टिप्पणी को लेकर ओडिशा में उबाल है। आम जन से लेकर राजनेताओं में गुस्सा देखने को मिला है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में ममता बनर्जी सरकार के मंत्री अखिल गिरि से इस्तीफे की मांग की। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने अपने राज्य की बेटी के अपमान की निंदा की है तथा कहा है कि बयान अस्वीकार्य है।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्विट कर कहा कि अखिल गिरि का मंत्री पद पर बने रहना, समस्त नारी जाति और पूरे देश का अपमान है।
प्रधान ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक, आदिवासी समाज से पहली राष्ट्रपति और एक महिला का अपमान करने वाला यह ओछा, मुंहफट आदमी अगर अब भी आपके मंत्रिमंडल में रहता है, तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए ममता बनर्जी जी! अखिल गिरि का मंत्री पद पर बने रहना, समस्त नारी जाति और पूरे देश का अपमान है।
इधर, राज्य की बेटी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति अशालीन बयान के मामले में जहां चौतरफा निंदा हो रही है, वहीं बीजू जनता दल ने भी इसकी कड़ी निंदा की है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सांसद मुन्ना खान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मू के प्रति आपत्तिजनक बयान का बीजद निंदा करती है। वह एक जनजातीय महिला हैं तथा अपने मेहनत से देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने वाले तृणमूल कांग्रेस के विधायक को मंत्री पद पर नहीं रहने देना चाहिए। विधि के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *