Home / Odisha / कार्तिक पूर्णिमा पर जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का सोना वेश

कार्तिक पूर्णिमा पर जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का सोना वेश

  • भक्तों ने किया भव्य दर्शन

पुरी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तों ने आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रसिद्ध सोना वेश में दर्शन किया।

भक्तों, ज्यादातर बुजुर्ग लोगों ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पुरी मंदिर के अंदर सोना वेश देखने के लिए शहर में रात गुजारी और उन्होंने सुबह पवित्र स्नान किया और बाद में प्रार्थना की तथा देवों के दर्शन किये। हालांकि आज चंद्र ग्रहण के कारण दैनिक अनुष्ठानों के समय में बदलाव किया गया।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, द्वार खोलने की रस्म 12:15 बजे आयोजित की गई। उसके बाद मंगलवार की तड़के मंगला आलती, अवकाश नीति और अन्य अनुष्ठान किए गए। बाद में भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों को सोना वेश में सजाया गया। इसे राजाधिराज वेश के नाम से भी जाना जाता है और रस्म लगभग रात्रि 2:50 बजे किया गया। बाद में सुबह करीब 4:35 बजे भोग मंडप की रस्म अदा की गई। भक्तों को सुबह 5:40 बजे के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की सोना बेशा देखने की अनुमति दी गई।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *