Home / Odisha / छठ महापर्व को लेकर सजे नदियों के तट

छठ महापर्व को लेकर सजे नदियों के तट

  •  अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य आज अर्पित करेंगी व्रती

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और कटक के साथ राज्यभर में छठ महापर्व को लेकर उत्साह है। अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए नदियों के तट सज गये हैं। राजधानी भुवनेश्वर में छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी हो गयी हैं। बिश्वास संस्था ने राजधानी में न्यू बालियात्रा, मंचेश्वर पवित्र कुंआखाई नदी तट पर छठ पूजा की तैयारी की गयी है। इसी तरह से कटक और अन्य शहरों में विभिन्न नदी तटों पर पूजा की व्यवस्था की गयी है। भारी भीड़ की संभावना को लेकर सुरक्षा की भी व्यवस्थाएं की गयी हैं।
जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर में कल सूर्यास्त शाम 5.13 बजे होगा। छठव्रती इसी समय अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। ओडिशा में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आकर बसे लोग छठ पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ करते हैं।
भारतीय संस्कृति तथा भारतीय सामाजिक जीवन में वैदिक तथा पौराणिक काल से पर्व-त्यौहारों के मनाने का महत्व है। छठ महापर्व का भी अपना एक महत्व है। चार दिनों का यह पर्व नहाय-खाय से शुरू हो गया है। आज व्रतियों ने खरना किया और तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जायेगा तथा चौथे उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियां पारण करेंगी।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *