Home / Odisha / विधायक के निधन पर नवीन और प्रधान ने शोक जताया

विधायक के निधन पर नवीन और प्रधान ने शोक जताया

भुवनेश्वर। पद्मपुर के विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पद्मपुर के विधायक व बीजद के वरिष्ठ नेता विजय रंजन सिंह बरिहा के देहांत के संबंध में जानकर वह दुःखी हैं। लोगों के कल्याण के लिए जनप्रतिनिधि के रुप में उन्होंने जो कार्य किया है, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस दुखद घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करता हूं।
इधर, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मंत्री तथा पद्मपुर के विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा के निधन की खबर सुनकर मैं आहत हूं। उनके सामाजिक व राजनैतिक जीवन में किये गये कार्यों के लिए वह हमेशा याद किये जाएंगे। प्रधान ने उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर में मोदी का भव्य रोड शो

लोगों ने भव्य तरीके से किया प्रधानमंत्री का स्वागत लाखों की संख्या में उड़ी भीड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *