Home / Odisha / बीजद व कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

बीजद व कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

  •  कहा- आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है राज्य सरकार

  •  ओडिशा की सरकार नकली, इस कारण पुरी रत्न भंडार की चाभी भी नकली

भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बीजद तथा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। यह सरकार केवल केन्द्रीय योजनाओं पर अपना ठप्पा लगाना जानती है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचने के बाद भुवनेश्वर के जनता मैदान में राज्यभर से शक्ति केन्द्र प्रमुख कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये बातें कहीं।
उन्होंने ओडिशा सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लागू न करने के कारण नवीन पटनायक पर निशाना साधा। उन्हें कहा कि बीजद सरकार के कारण राज्य के 50 लाख लोग आयुष्मान भारत योजना से वंचित हो रहे हैं। यहां मनरेगा योजना में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है। जाली बिल का इस्तेमाल इस योजना में भ्रष्टाचार के लिए हो रही है।
उन्होंने पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार का मामले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि यहां भगवान जगन्नाथ जी का रत्नभंडार भी सुरक्षित नहीं है। रत्नभंडार का चाभी नहीं मिली, डुप्लिकेट चाभी मिली, क्योंकि बीजद सरकार ही डुप्लिकेट है, तो फिर चाभी भी डुप्लिकेट ही होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मोदी गरीबों के लिए घर दे रहे हैं, लेकिन बीजद इसे अपना बता कर प्रचारित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना को बीजू पक्का घर के नाम पर ठप्पा मारकर लोगों को भ्रमित करने में बीजद सरकार व्यस्त है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।
रक्षक बन गये हैं भक्षक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ओडिशा में रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। यहां तीन मंत्रियों के नाम पर हत्या के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में मंत्रियों के नाम पर हत्या के आरोप हों, वहां किस ढंग से शासन चल रहा होगा, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।

कांग्रेस भाई-वहन की पार्टी
जेपी नड्डा ने कांग्रेस व अन्य परिवारवादी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस भाई-वहन की पार्टी बन चुकी है। उन्होंने इस अवसर पर देश में राजनीतिक दलों के परिवारवाद राजनीति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फारुक अबदुल्ला, लालू यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, केसीआर जैसे लोग पारिवारिक पार्टी चला रहे हैं। ओडिशा में भी परिवार पार्टी चल रही है। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है, जो परिवार की पार्टी नहीं है, बल्कि विचारों की पार्टी है।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *