Home / Odisha / सुभाष चौहान ने 50 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

सुभाष चौहान ने 50 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

भुवनेश्वर – पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के चेयरमैन सुभाष चौहान ने आज अपने 50 दिनों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। चौहान ने एक रिपोर्ट सजाकर मीडिया को जारी किया है। इसमें उन्होंने यह बताया कि कितने पेंडिंग कार्यों का निस्तारण किया गया है, कितने नये कार्य शुरू किये गये हैं। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए और जमीनी हकीकत जानने के लिए जनसभाएं या कार्यक्रमों में शामिल हुए। सुभाष चौहान ने अपने रिपोर्ट कार्ड को चार भागों में करके प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम ओडिशा का विकास ही उनका एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्ववाली सरकार लोगों को हर तरह से सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …