Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 164 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 164 नये मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 164 नये मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 25 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1333332 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1322649 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1439 है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 96 संगरोध से हैं, जबकि 68 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 24 जिले में हैं।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 8, बरगड़ जिले में 2, भद्रक जिले में 1, बलांगीर जिले में 1 संक्रमित मिले हैं। बौध जिले में 5, कटक जिले में 11, देवगढ़ जिले में 2, ढेंकानाल जिले में 2, गजपति जिले में 3, जाजपुर जिले में 6, झारसुगुड़ा जिले में 1, केन्द्रापड़ा जिले में 3, खुर्दा जिले में 24 संक्रमित मिले हैं। मयूरभंज जिले में 5, नवरंगपुर जिले में 2, नयागढ़ जिले में 13, नुआपड़ा जिले में 3, पुरी जिले में 13, रायगड़ा जिले में 4, संबलपुर जिले 19, सोनपुर जिले में 5, सुंदरगढ़ जिले में 22 तथा स्टेट पूल से 6 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *