Home / Odisha / नागबली नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज अनिश्चितकाल के लिए बंद

नागबली नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज अनिश्चितकाल के लिए बंद

  • पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊपर चढ़ने से रोकने के लिए दोनों तरफ लगे बैरिकेड

रायगड़ा। रायगड़ा शहर के बाहरी इलाके में नागबली नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज को आज से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि इस पुल पर कई हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इलाके में इस पुल को लोग मृत्यु क्षेत्र के रूप में कहने लगे हैं। लगातार हादसे के कारण प्रशासन ने पुल के दोनों सिरों पर बैरिकेड्स लगा दिया है, जिससे पर्यटकों का इस पर चलना प्रतिबंधित हो गया है। हालांकि कुछ पर्यटकों और लोगों ने असंतोष जताया है।

उल्लेखनीय है कि करुबई, बड़ा आलुबाड़ी, तल आलुबाड़ी, बैसिंह, मीराबली, दंगलाड़ी, दुर्गापाडु और एरुकुबड़ी पंचायतों के लगभग 30,000 लोगों को ध्यान में रखते हुए इस पुल का निर्माण किया गया था। इस पुल के निर्माण के लिए स्थानीय ग्रामीणों को खूब चक्कर काटना पड़ता था। बताया जाता है कि कैन्टलेवर तकनीक के माध्यम से नागबली नदी से 33 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर इस पुल का निर्माण साल 2011 में किया गया था और 2012 में इसे जनता के लिए खोल दिया गया था। प्राकृतिक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जैसे-जैसे दिन बीतते गये, दुर्घटनाएं भी होने लगीं। लोगों की मौत भी होने की सूचनाएं हैं। इससे मजबूर होकर प्रशासन ने नदी में स्नान करने के लिए पुल से नहीं आने की चेतावनी देने के लिए साइनबोर्ड लगा दिया। फिर भी हादसे नहीं थमे तो आखिरकार पुल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *