Home / Odisha / मालकानगिरि में अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है अनाथ बच्ची

मालकानगिरि में अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है अनाथ बच्ची

  •  तीन माह की आयु में मां का साथ टूटा

  •  10 दिन पहले पिता की हुई मौत ने किया बेसहारा

मालकानगिरि। मात्र तीन माह की आयु में मां और अब पिता के मौत के बाद मालकानगिरि जिले के एमपीवी-1 गांव में घने जंगल के बीच एक अनाथ बच्ची अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। इस इनाथ बच्ची के आगे-पीछे और कोई भी नहीं है। इसे अपनी जिंदगी खुद सवांरनी होगी। बताया जाता है कि गरीब लड़की दीपा मंडल ने अपनी मां को तीन माह की आयु में खो दिया था। अब दीपा के पिता का निधन 10 दिन पहले हो गया। इससे वह दुनिया में बिल्कुल अकेली हो गई है।
दीपा का कोई रिश्तेदार नहीं है और उनके पिता एक मजदूर थे। दीपा के पिता खेती करके जीवन यापन चलाने के साथ-साथ बेटी को पढ़ा रहे थे। वर्तमान में दीपा पोटेरू कॉलेज में +2 प्रथम वर्ष में पढ़ रही है। अब उसके पिता की मृत्यु के बाद दीपा के लिए जीवन बहुत कठिन हो गया है। वह अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में असमर्थ है। आर्थिक संकट के कारण उसने पढ़ाई के लिए कॉलेज जाना छोड़ दिया है। हालांकि स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आये हैं, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। दीपा ने अपनी शिक्षा जारी रखने और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगायी है। हालांकि उसे प्रशासन से सहयोग के रूप में 5 किलो चावल मिलता है। बताया जाता है कि यह लड़की पढ़ने में अच्छी है और अपने जीवन में एक सफल महिला बनने का लक्ष्य रखती है।

Share this news

About desk

Check Also

पांडियन 10 जून तक वापस करें रत्नभंडार की चाभी – हिमंत विश्वशर्मा

कहा-अन्यथा उसे हम ढूंढ निकालेंगे कविसूर्यनगर में भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार भुवनेश्वर। असम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *