Home / Odisha / ओडिशा में विपक्ष के उपनेता विष्णु चरण सेठी का निधन

ओडिशा में विपक्ष के उपनेता विष्णु चरण सेठी का निधन

  •  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शोक जताया

भुवनेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा विपक्ष के उपनेता विष्णु चरण सेठी का देहांत हो गया है। 61 साल की आयु में भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से किडनी बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन पर मान्यगण्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। वर्तमान में वह धामनगर विधानसभा सीट के विधायक थे। इससे पहले वह चांदबाली विधानसभा सीट से भी विधायक रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष की ओर से वह अध्ययन कर जोरदार तरीके से राज्य सरकार को घेरते थे। राजनेता के रुप में ही नहीं, बल्कि साहित्यकार के रुप में भी वह परिचित थे। उनके कविता संकलन व निबंध संकलन पुस्तक के रुप में प्रकाशित हुए हैं। अभी हाल ही में राष्ट्रपति के रुप में निर्वाचित होने के बाद श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को लेकर उन्होंने एक कविता लिखी थी, जिसे उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर उन्हें भेंट किया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विट किया है कि विष्णु चरण सेठी ने ओडिशा की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान दिया। उन्होंने खुद को एक मेहनती विधायक के रूप में प्रतिष्ठित किया और सामाजिक सशक्तिकरण में बहुत योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *