Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 226 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 226 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में 226 कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 19 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1328070 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ कर 1317042 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1797 है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 132 संगरोध से हैं, जबकि 94 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 23 जिले में हैं।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 1, बरगढ़ जिले में 4, भद्रक जिले में 2, बलांगीर जिले में 5, बौध जिले में 2, कटक जिले में 14, देवगड़ जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में जाजपुर जिले में 5, झारसुगुड़ा जिले में 1, कलाहांडी जिले में 7, कंधमाल जिले में 1, केन्द्रापड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 104 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 4, मयूरभंज जिले में 2, नवरंगपुर जिले में 2, नयागढ़ जिले में 3, नुआपड़ा जिले में 6, पुरी जिले में 7, रायगड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले 7, सोनपुर जिले में 2, सुंदरगढ़ जिले में 19 तथा स्टेट पूल से 23 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About admin

Check Also

अपराजिता षाड़ंगी ने बयानों को लेकर पंडियन पर साधा निशाना

कहा-प्रधानमंत्री को पर्यटक नहीं कह सकते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘औकात’ और ‘दम’ जैसे शब्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *