Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 275 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 275 नये मामले

भुवनेश्वर। राज्यभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविद-19 के कुल 275 नये मामले सामने आये हैं, जिनमें से 162 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 113 स्थानीय संपर्क हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1954 है। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,130 नमूनों का परीक्षण किया गया था। राज्य की कोविद-19 परीक्षण सकारात्मकता दर 1.70 प्रतिशत थी। बालेश्वर जिले में 12, बरगढ़ जिले में 10, भद्रक जिले में 3, बलांगीर जिले में 9, बौध जिले में 2, कटक जिले में 29, देवगढ़ जिले में 2, गंजाम जिले में 3, जगतसिंहपुर जिले में 4, जाजपुर जिले में 8, झारसुगुड़ा जिले में 2, कलाहांडी जिले में 7, केंद्रापड़ा जिले में 1, केंदुझर जिले में 5, खुर्दा जिले में 64, कोरापुट जिले में 1, मयूरभंज जिले में 7, नवरंगपुर जिले में 13, नयागढ़ जिले में 5, नुआपड़ा जिले में 7, पुरी जिले में 8, रायगड़ा जिले में 3, संबलपुर जिले में 10, सोनपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 42 तथा स्टेट पूल में 15 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *