Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 289 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 289 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 289 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 54 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1326672 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1315459 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1989 है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 168 संगरोध से हैं, जबकि 121 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 24 जिले में हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 6, बरगढ़ जिले में 9, भद्रक जिले में 1, बलांगीर जिले में 11, बौध जिले में 12, कटक जिले में 25, देवगढ़ जिले में 2, गजपति जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 4, झारसुगुड़ा जिले में 2, कलाहांडी जिले में 8, कंधमाल जिले में 7, केंदुझर जिले में 4, खुर्दा जिले में 60, कोरापुट जिले में 4, मयूरभंज जिले में 6, नवरंगपुर जिले में 3, नयागढ़ जिले में 7, नुआपड़ा जिले में 10, पुरी जिले में 9, संबलपुर जिले में 11, सोनपुर जिले में 5, सुंदरगढ़ जिले में 66 तथा स्टेट पूल में 13 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद के प्रदेश युवा महामंत्री भाजपा में शामिल हुए

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री प्रीतिरंजन साहू व उनके समर्थक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *