Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 206 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 206 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नये 206 पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 17 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1325470 हो गई है। राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1314005 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2247 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 121 संगरोध से हैं, जबकि 85 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 23 जिले में हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरगढ़ जिले में 9, बलांगीर जिले में 7, बौध जिले में 2, कटक जिले में 16, देवगढ़ जिले में 3, गजपति जिले में 4,गंजाम जिले में 2, जाजपुर जिले में 6, झारसुगुड़ा जिले में 1, कलाहांडी जिले में 3, कंधमाल जिले में 4, खुर्दा जिले में 48 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 1, मालकानगिरि जिले में 1, मयूरभंज जिले में 6, नवरंगपुर जिले में 1, नयागढ़ जिले में 6, नुआपड़ा जिले में 9, पुरी जिले में 3, संबलपुर जिले 13, सोनपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 36 तथा स्टेट पूल से 11 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *