Home / Odisha / ढेंकानाल में युवक ने लगातार दो बार किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

ढेंकानाल में युवक ने लगातार दो बार किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

  •  हाथ और गला रेतने के बाद अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदा

  •  गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ढेंकानाल। ढेंकानाल जिले में एक युवक द्वारा लगातार दो बार आत्महत्या का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आत्महत्या के दोनों प्रयास विफल रहे हैं और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
उसकी पहचान जिले के परजंग के डोमा शाही के चंदन नायक के रूप में बतायी गयी है। इस युवक की गंभीर चोटें आई हैं और उसका यहां डीएचएच में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चंदन को आज सुबह डीएचएच में भर्ती कराया गया था। हाथ और गर्दन काट कर आत्महत्या करने का प्रयास करने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था।
इलाज के दौरान आज दोपहर करीब 3 बजे उसने जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस प्रयास में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, उसके कई बार आत्महत्या करने के प्रयास के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *