Home / Odisha / मुख्यमंत्री का मयूरभंज दौरा, सुवर्णरेखा व देव सिंचाई परियोजना लोकार्पण

मुख्यमंत्री का मयूरभंज दौरा, सुवर्णरेखा व देव सिंचाई परियोजना लोकार्पण

  •  दोनों परियोजना में 27 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन को मिलेगा सिंचाई की सुविधा

  •  ढाई लाख से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज मयूरभंज जिले का दौरा कर वहां दो महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ-साथ उन्होंने जिले के अनेक विकास कार्यों के लिए शिलान्यास भी किया।
मयूरभंज जिले के राज गोविंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनजाति भाई-बहनों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। शिक्षा और रोजगार के जरिए उन्हें सशक्त करने के लिए राज्य सरकार अनेक कार्यक्रम शुरू किया है। जनजातीय बच्चे आज अपने कौशल के आधार पर देश विदेश में अपना नाम कमा रहे हैं। आज लोकार्पित की गयीं दो परियोजना में सुवर्णरेखा परियोजना द्वारा मयूरभंज व बालेश्वर जिले के 17 हजार 121 हेक्टर अतिरिक्त जमीन में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से दोनों जिलों के 55 हजार किसान लाभान्वित होंगे। इसमें 685 करोड़ की राशि खर्च की गई है।
इसी तरह देव सिंचाई परियोजना द्वारा मयूरभंज जिले के 10 हजार हेक्टर जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे 100 गांव के 2 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। करंजिया प्रखंड के हातिवारी में 823 करोड़ रुपये की लागत से देव नदी पर 1280 मीटर लंबाई का एक बांध निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य विकास व कल्याण कार्यक्रम द्वारा राज की जनता सशक्त हो रही है।
सरकार को हाई स्कूल रूपांतरण कार्यक्रम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। मयूरभंज के कला व संस्कृति की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत में मयूरभंज का एक विशेष परिचय रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस गौरव को और बढ़ाया है। उनके लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा कि मयूरभंज राज्य के एक बड़ा व महत्वपूर्ण जिला है। राज्य के विकास में मयूरभंज का विशेष योगदान रहा है। सभी को मिलकर विकास के लिए काम करना होगा। कार्यक्रम में ओड़िया भाषा साहित्य और संस्कृति मंत्री अश्विनी पात्र, मोरडा से बीजेपी विधायक राज किशोर दास, बांगिरीपोशी से विधायक सुदाम मरांडी मयूरभंज जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती भी उपस्थित थीं।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *