Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 583 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 583 नये मामले

राज्य में पिछले 24 घंटों में 583 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 126 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1321780 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1308166 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4687 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 340 संगरोध से हैं, जबकि 243 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 28 जिले में हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 10, बरगढ़ जिले में 22, भद्रक जिले में 2, बलांगीर जिले में 36, बौध जिले में 5, कटक जिले में 14, देवगढ़ जिले में 4, गजपति जिले में 6, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 7, झारसुगुड़ा जिले में 7, कलाहांडी जिले में 39, कंधमाल जिले में 14, केन्द्रापड़ा जिले में 1, केन्दुझर जिले में 11, खुर्दा जिले में 77 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 2 , मयूरभंज जिले में 40 , नवरंगपुर जिले में 23, नयागढ़ जिले में 17, नुआपड़ा जिले में 38, पुरी जिले में 1, रायगड़ा जिले में 9, संबलपुर जिले 22, सोनपुर जिले में 17, सुंदरगढ़ जिले में तथा 137 स्टेट पूल से 17 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *