Home / Odisha / द्रौपदी मुर्मू को जिताने को नवीन ने संभाली कमान

द्रौपदी मुर्मू को जिताने को नवीन ने संभाली कमान

  •  बीजद के दो मंत्रियों को बनाया प्रस्तावक

  •  जल संसाधन, वाणिज्य और परिवहन मंत्री तुकुनी साहू और कानून मंत्री जगन्नाथ सारका ने मुर्मू के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किये

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजद के मुखिया नवीन पटनायक ने राज्य की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के चुनाव में जिताने के लिए खुद कमान संभाल ली है और उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को प्रस्ताव बनाया है. फिरहाल वह विदेश दौरे पर इटली में हैं, लेकिन पल-पल राजनीतिक स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का निर्देश पाते ही ओडिशा के दो कैबिनेट मंत्री गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे और एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किया.
जल संसाधन, वाणिज्य और परिवहन मंत्री तुकुनी साहू और कानून मंत्री जगन्नाथ सारका ने मुर्मू के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किया है और कल नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से यह निर्देश भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के बाद आया है. इससे पहले दिन में द्रौपदी मुर्मू नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले दिल्ली पहुंची गयीं. सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनका नामांकन पत्र तैयार किया जा रहा है. उनके प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों से ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों दलगत बंधनों को काटते हुए ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद के लिए सर्वसम्मति से समर्थन दें.

Share this news

About desk

Check Also

बीजद के प्रदेश युवा महामंत्री भाजपा में शामिल हुए

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री प्रीतिरंजन साहू व उनके समर्थक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *