Home / Odisha / भाजपा ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

भाजपा ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

  •  देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की योगदान को सराहा

कटक. भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने कटक नगर अध्यक्ष लालतेंदु बडू के नेतृत्व में भारत के लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक श्री सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया. ओड़िया बाजार स्थित उनके निवास स्थान पर बने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई एवं देश के आजादी में सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए योगदान को सराहा एवं देश के स्वतंत्र होने में उनकी मुख्य भूमिका रही यह बताया. इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीतम दास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद दास, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मृति पटनायक, प्रदेश सचिव रश्मिरेखा दास, जिला महासचिव बिश्वरंजन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष राय, सब्यसाची महापात्र, कृषक मोर्चा अध्यक्ष पूर्णचंद्र जेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीणा महापात्र, बाराबाटी मंडल अध्यक्ष पुष्पिता महापात्र, गोपालजीउ मंडल अध्यक्ष देबानंद सिंह, जयकृष्ण स्वयंवर, रंजीता नायक, क्षितिज बेहरा, सुभाष मोहंती, रंजन बेहरा, सूर्यनारायण बेहरा, राकेश साहू, अयूब खान, सुशांत मोहंती, मोहम्मद, जीवनज्योति दास मुस्तकिम, सत्य पटनायक, मनोज महाराणा, मनोज राउत, श्रीनिवास रेड्डी, पूर्णचंद्र भंज, निशिकांत सेठी, सुमन राउत, पबित्र मोहन त्रिपाठी, जुनैद खान मौजूद थे.

Share this news

About desk

Check Also

अपराजिता षाड़ंगी ने बयानों को लेकर पंडियन पर साधा निशाना

कहा-प्रधानमंत्री को पर्यटक नहीं कह सकते केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘औकात’ और ‘दम’ जैसे शब्दों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *