Home / Odisha / जिला कांग्रेस ने भी हाईकोर्ट की मांगपर आवाज बुलंद किया

जिला कांग्रेस ने भी हाईकोर्ट की मांगपर आवाज बुलंद किया

संबलपुर। जिला कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषणानुसार बुधवार को पश्चिम ओडिशा में हाईकोर्ट स्थापना की मांगपर आवाज बुलंद किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बुधवार की सुबह संबलपुर रेलवे स्टेशन में जमा हुए ओर इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता रेल पटरी पर उतरे और ट्रेन जाम किया। उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू ने कहा कि पश्चिम ओडिशा में हाईकोर्ट की स्थापना एक जायज मांग है। इसके बावजूद प्रदेश एवं केन्द्र सरकार मामले पर मौन धारण किए हुए हैं, यह दुर्भाग्यजनक बात है। श्री गुरू ने कहा कि हाईकोर्ट की मांगपर आनेवाले दिनों में भी इस तरह का आंदोनल किया जाता रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी ने भी किया समर्थन

संबलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भी अधिवक्तों द्वारा बुलाए गए पश्चिम ओडिशा बंद को अपना समर्थन दिया है। आंदोलन में भाजपा के अनेकों नेताओं को प्रदर्शन करते देखा गया।

बीजू जनता दल भी आंदोलन में शामिल

संबलपुर। बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया और हाईकोर्ट की मांगपर अपनी आवाज को प्रखर किया।

 

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *