Home / Odisha / 137वीं जयंती पर याद किये गये भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद

137वीं जयंती पर याद किये गये भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद

कटक. सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश की ओर से अनाथ आश्रम में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर अनाथ आश्रम के बच्चों को नाश्ता के साथ-साथ कॉपी, कलम, पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, सैनिटाइजर आदि का बच्चों के बीच वितरण किया गया एवं सैल्यूट तिरंगा के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावना किस तरह जागृत हो यह भी उनको बताया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय सैल्यूट तिरंगा आदि नारों से पूरा हॉल गूंज उठा. इस अवसर पर कटक शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी प्रदीप पटनायक ने सैल्यूट तिरंगा द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सेवा कार्यों की काफी सराहना की. कार्यक्रम का प्रारंभ भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के फोटो पर माल्यार्पण के साथ-साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया. सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश के अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव कमल सिकारिया, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक राजेश चौधरी ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के उपलब्धियों के बारे में बताया साथ ही राष्ट्र के प्रति उनका क्या योगदान रहा उसके बारे में बच्चों के बीच जानकारियां प्रदान की गई. इस कार्यक्रम में सूरज लढ़ानिया, विजय राजगढ़िया, मुकुंद सिन्हा, सुधाकर शाही, बालकृष्ण नायर मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में प्रकाश अग्रवाल उर्फ छोटू ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Share this news

About desk

Check Also

संबित ने पहले जगन्नाथ को बताया मोदी का भक्त, फिर क्षमा मांगी, प्रायश्चित को तीन दिन उपवास  

महाप्रभु के चरणों में भाजपा प्रवक्ता ने मांगी क्षमा भुवनेश्वर। पुरी लोकसभा सीट से भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *