Home / Odisha / जिला कांग्रेस ने स्वेरेज एवं फ्लाई ओवर निर्माण की मंथरता पर उठाए सवाल

जिला कांग्रेस ने स्वेरेज एवं फ्लाई ओवर निर्माण की मंथरता पर उठाए सवाल

  •  धोबीजोर नाले के पुन:रूद्धार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

  •  फरवरी के अंत तक जवाब नहीं मिला तो होगा  आंदोलन

संबलपुर। जिला कांग्रेस ने शहर में निर्माणाधीन स्वेरेज सिस्टम एवं फ्लाईओवर की मंथरता पर सवालिया निशान उठाया है। बीती शाम जिला कांग्रेस कार्यालय में बुलाए गए प्रेस कांफे्रंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू ने उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संबलपुर शहर की स्वेरेज व्यवस्था को दूरूस्त करने का फैसला स्वागतयोग्य है। किन्तु ओडिशा जलापूर्ति एवं स्वास्थ्य परिषद जिस तरह से इस कार्य को अंजाम दे रही है, उसमे प्रश्नचिंह लगता ही है। इस निर्माण को लेकर फिलहाल शहर की जनता अकथनीय दुर्दशा भोग रही है। यह नगर निगम के तानाशाह रवैए को उजागर करता है। फ्लाई ओवर निर्माण पर सवाल करते हुए श्री गुरू ने कहा कि संबलपुर शहर में फिलहाल जिस कंपनी को फ्लाईओवर निर्माण का कार्य सौंपा गया है, वह कंपनी पहले से ही ब्लैक लिस्टेड है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य बहुत ही मंद गति से चल रही है। साथ ही निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। मनमाने ढंग से निर्माण कार्य को आगे बढ़ाए जाने के कारण शहर के जनता को नानादी परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। किसानों की समस्या पर बोलते हुए श्री गुरू ने कहा कि प्रशासनिक दुर्बलता एवं भ्रष्टाचार अधिकारियों के कारण संबलपुर जिले के किसानों को उनका उचित अधिकार नहीं मिल पा रहा है। मंडियों में किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी टोकन व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हुआ है। आगे श्री गुरू ने कहा कि पश्चिम ओडिशा में पिछले पचास सालों से हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापना की मांगपर आंदोलन किया जा रहा है। विडंबना का विषय यह है कि प्रदेश सरकार पश्चिम ओडिशा के लोगों की भावनाओं को दरकिनार करती जा रही है। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार के इस लचर रवैए से परेशान होकर पश्चिम ओडिशा अधिवक्ता क्रियानुष्ठान कमेटीकी ओर से आगामी 5 फरवरी को पश्चिम ओडिशा बंद का आहवान दिया गया है। श्री गुरू ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी अधिवक्ताओं के इस फैसले का स्वागत करती है। आगामी पांच फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी इस फैसले के समर्थन में सडक़ पर उतरेगी ओर हाईकोर्ट के मुद्दे पर पश्चिम ओडिशा की आवाज बुलंद करेगी। आगे श्री गुरू ने कहा कि जिला कांग्रेस संबलपुर समेत बुर्ला एवं हीराकुद की जनसाधारण की समस्याओं के साथ सीधे तौरपर जडि़त है। फरवरी माह के अंत तक यदि उपर्युक्त समस्याओं पर जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार ने जवाब नहीं दिया तो जिला कांग्रेस सडक़ पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उस दौरान यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना हुई तो इसके लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। प्रेस कांफे्रंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के अलावा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निरंजन त्रिपाठी, जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष सुतपा मित्र, जिला कांग्रेस महासचिव विजयलक्ष्मी बेहेरा, प्रेमप्रकाश साहाणी एवं सस्मिता देहूरी समेत जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *