Home / Odisha / सीएएए के समर्थन में उतरी भाजपा

सीएएए के समर्थन में उतरी भाजपा

  • श्रीक्षेत्र से शुरू किया जन जागरण पदयात्रा

    नागरिकता संशोधन कानून सीएए को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी भी अब सड़क पर उतर आई है। इस कानून के समर्थन में पार्टी की तरफ से श्रीक्षेत्र धाम पुरी से जन जागरण पदयात्रा शुरू हुई है जो कि पूरे प्रदेश में चलेगी। लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पदयात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शहर के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून क्या है और यह किसके लिए बनाया गया है लोगों को समझाते दिखे। इस पदयात्रा में राज्य भाजपा के अध्यक्ष समीर महंती, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, राज्य भाजपा महिला नेता प्रभाती परिड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष आश्रित पटनायक, पुरी के विधायक जयंत कुमार सड़ंगी, ब्रम्हगिरी विधायक ललिटेंदु विद्याधर महापात्र आदि नेताओं ने इस पद यात्रा का नेतृत्व लिया। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सीएए को लेकर भ्रम पैदा करने के साथ देश को बांटने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को इस तरह की राजनीति से दूर रहने एवं देश में सांप्रदायिकता न फैलाने तथा देश की एकता में सहभागी बनने के लिए भाजपा नेताओं ने सलाह दी है। भाजपा की जन जागरण पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथ में झंडा लेकर शामिल हुए और कहा कि विरोधी दलों को भाजपा की समालोचना करने के बदले पाकिस्तान की समालोचना करनी चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर में विस्तारा के एक विमान आपातकालीन लैंडिंग

ओलावृष्टि के कारण विंडशील्ड में दरार आ गई भुवनेश्वर। भुवनेश्‍वर-दिल्‍ली विस्तारा के एक विमान को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *